Multilingual Previews, Reviews, Interviews & Point of Views...of/for/with/about various products, movies, books, people, things & events...

Sunday, May 26, 2013

भारत से बड़ी BCCI (Asian Games 2010, Guangzhou)


BCCI (Board of Control for Cricket in India) कई बार देश के लिए नहीं पैसे के लिए बनी संस्था लगती है। फिक्सिंग का मुद्दा तो 1999 के बाद से हमेशा से रहा है पर आप लोगो के साथ एक किस्सा और बाँटना चाहता हूँ। 2010 मे एशियाई खेलो मे क्रिकेट भी शामिल था अपने टी-ट्वंटी फॉर्मेट में जहाँ सिर्फ एशिया की परिधि होने के कारण अधिकतर देशो की टीम अंतरराष्ट्रीय लेवल के हिसाब से कमज़ोर थी। उनमे कुछ टीमों के नाम बताता हूँ मलेशिया, जापान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, होंग कोंग, मालदीव्स, चीन।

गोल्ड मैडल जीता बांग्लादेश ने सिल्वर मैडल अफगानिस्तान के हिस्से आया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बहाना दिया की उसकी पहले से ही विदेशो मे सीरीज तय है, बिजी शीड्युल की वजह से खिलाड़ी थक गये है तो वो टीम नहीं भेज सकती। देश के लिए मैडल लाने की कोई इच्छा नहीं? चलो मुख्या टीम नहीं भेज सकते तो टीम से बाहर भी दर्जनों प्रतिभावान खिलाड़ी बैठे थे उनकी टीम बना देते। पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी विदेशों के टूर पर थी पर उन्होंने दोयम दर्जो की टीम भेजी जिस वजह से पाकिस्तान को कांस्य पदक भी मिला। भारत ने वो भी नहीं किया ....क्यों? पैसा ...देश के आगे पैसा! महिलाओं मे भी टीम नहीं भेजी गयी नतीजा यह हुआ की इस श्रेणी मे भी पाकिस्तान, बांग्लादेश और जापान जैसी टीम पदक ले गयीं।

दुर्भाग्य की बात है की इस राष्ट्रद्रोह जैसी बात को ना मीडिया ने तवज्जो दी, ना खेल मंत्रालय और ना देश के नेताओ ने। आखिर ये भारत देश की क्रिकेट टीम थी या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जिसके पैसों के आगे कोई तर्क नहीं चलता?

हजारो नेशनल, इंटरनेशनल रिटायर्ड क्रिकेट खिलाडियों को पेंशन, नए खिलाडियों के लिए कैम्प्स, दुसरे खेलों को प्रोत्साहन जैसी चीज़ें भारतीय कण्ट्रोल बोर्ड करता है पर दुनिया की सबसे अमीर खेल संस्थाओं मे से एक होने के नाते वो भी भारत जैसे विकासशील देश मे (बाकी अमीर संस्थायें यूरोपी एवम अमेरीकी विकसित देशों में है), उस से और भी उम्मीदें है साथ ही उसकी कमियाँ जैसे भ्रष्ट्राचार, अपने अधिकारों और पैसो का अनुचित प्रयोग उसे बंद करना चाहिये।

लोगो के रवैये पर भी दुख है मसलन IPL एक घरेलु लीग है उसके छोटे मैच पर भी इतना हल्ला, उत्सव जैसा माहौल जबकि अंतरराष्ट्रीय एशियन गेम्स, राष्ट्रमंडल खेलों की भनक तक नहीं। कुछ खुद को "खेलो का दीवाना" कहने वालो के सामान्य ज्ञान पर हँसी आती है फिर निराशा भी होती है।



- मोहित शर्मा (ट्रेंडी बाबा)

Sunday, May 5, 2013

एक नज़र, फेनिल कॉमिक्स का अब तक का सफ़र!

2011 में अस्तित्व मे आयी फेनिल कॉमिक्स, भारतीय कॉमिक्स के एक बहुत बड़े प्रशंषक और सूरत, गुजरात के व्यवसायी श्री फेनिल शेरडीवाला के निरंतर प्रयासों की देन है। फेनिल कॉमिक्स 2012 कॉमिक कॉन में भाग लेकर पाठको को अपनी प्रतिबद्धता भी दिखायी। हालाँकि, अभी तक फेनिल कॉमिक्स की 4 कॉमिक्स बाज़ार मे उपलब्ध है पर जल्द ही इनका अगला सेट प्रकाशित हो रहा है साथ ही फेनिल कॉमिक्स द्वारा कुछ ऑनलाइन कॉमिक्स समयसमय पर आ रही है।
जासूस बलराम "दस का दम" से फेनिल कॉमिक्स नए लेखकों एवं कलाकारों को मौके देने का बीड़ा उठाया है जिसकी पहली कॉमिक 'नादान' (जासूस बलराम के सर्वश्रेष्ठ कारनामे - 1) अप्रैल 2013 मे प्रकाशित की गयी।  ऑनलाइन कॉमिक्स मे फ्रीलांस टेलेंटस ग्रुप के साथ मिलकर फेनिल कॉमिक्स मे अब तक 3 काव्य कॉमिक्स भी आयी है जिनमे कहानी की जगह कविताओं के साथ कला का समागम कर कॉमिक्स बनायीं गयी है। वैसे फेनिल जी ने लगभग 3 दर्जन किरदारों और सीरिज़ सोच रखी है पर निकट भविष्य में आगामी कॉमिक्स मुख्यतः फौलाद, ओम, बजरंगी, क्राइमफाइटर और स्टंटगर्ल की होंगी।
कॉमिक्स के अलावा इनका अगला पड़ाव एक ऐसी कंपनी का निर्माण है जो अलग-अलग मनोरंजन के साधनों पर आना है जिसके तहत जासूस बलराम के टी.वी. सीरीयल और फौलाद के एनीमेशन पर कार्य जारी है। वैसे अभी मुख्यधारा के स्तर के हिसाब से फेनिल कॉमिक्स को चित्रांकन और कहानियों में काफी मेहनत करनी है, यह भी सलाह दूंगा कि एक समय मे सीमित प्रबंधन कि वजह से कम काम उठाना चाहिये। पर अभी तक प्रयास संतोषजनक रहे है और आगे बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है।



मेरी शुभकामनायें फेनिल कॉमिक्स के साथ है। 

Monday, April 1, 2013

वो ऐतिहासिक घटना (Must Read)

Mr. Mayank Sharma

**ये है मयंक शर्मा जी। कोई फोटो नहीं मिल रहा था तो इस घटना के एक किरदार की ही फोटो लगा रहा हूँ।**

आज एक अनुभव बाँटना चाहता हूँ। एक कॉमिक पब्लिशर से मेरी अच्छी बात होती थी, एक बार मैंने जो कमियाँ-बातें नोट की थी वो एक शुभचिंतक के नाते उन्हें ईमानदारी से बताई क्योकि वो उम्र, अनुभव मे मुझसे बड़े थे तो काफी संभल कर डिप्लोमेटिक तरीके से समझाया। उन्होंने इसको बे सर-पैर की आलोचना कहा और मुझे बताया की मेरे सर कुछ ख़ास कॉमिक कंपनियों का भूत चढ़ा है। मुझे ये भी हिंट दी कि अब थोडा मेच्योर होकर ही उन्हें कोई सलाह दूँ या बात करूँ।

सच कहूँ मेरा कोई लालच नहीं था, उनसे काफी ज्यादा बुक्स छाप चुका हूँ और अपनी मर्ज़ी से उतना कामर्शियल नहीं हुआ अभी तक। मै बस चाह रहा था की पहले से ही इतनी कम कंपनियाँ है, जो है वो और बेहतर हो जाएँ, काफी टाइम बिताया है इस फ़ील्ड में सबको देखते हुए, सबसे मिलते हुए ....बात करते हुए। उसी बिनाह पर उनसे कुछ कहाl मैंने बुरा नहीं माना पर बाद मे पता चला की इनकी इस तरह की बहस यहाँ तक की लड़ाइयाँ हो चुकी है आर्टिस्ट्स, राइटर्स, फेंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगो से, थोड़ी शान्ति मिली नहीं तो मुझे लगता मैंने कुछ गलती की होगी।

अब 2013 कॉमिक कॉन, दिल्ली गया। वहाँ वो थे (ज्यादा नहीं बताऊंगा नहीं तो ओबवियस हो जाएगा), अच्छा लगा उन्हें देख कर, उन्होंने मुझे पहचान भी लिया। हालाँकि, आई मस्ट एडमिट वो बिजी नहीं थे पर बन रहे थे क्योकि ये मै अक्सर करता हूँ इसलिए पहचान लिया ...ही ही।

मुझे वहाँ मयंक भैया मिले, उनके साथ ही घूमा। सबके साथ फोटोज लेते हुए लगा की एक फोटो तो उन पब्लिशर के साथ भी होना चाहिए उन्होंने पैसा (चाहे पुश्तैनी ही सही), समय और मेहनत दी है इस फील्ड में। मैंने उनसे फोटो कि रिक्वेस्ट की। अब तक सब ठीक था। पर इसके आगे जो हुआ वो पहले नहीं हुआ। मेरी हाईट 6 फीट 1-2 इंच है जो भारतीय एवरेज के हिसाब से ज्यादा है, ये भगवान् की दी हुई चीज़ें है किसी बन्दे को किसी चीज़ या बात मे एडवांटेज है तो किसी बन्दे को किसी और बात मे ....ये कोई शर्म करने वाली या घमंड करने वाली बात नहीं। ये बात मैंने क्यों बताई .....मयंक भाई हमारी फोटो क्लिक करने वाले है और ये हस्ती जो मेरे साथ खडें है वो उचक रहे है .... उनके जूते की हील काफी नहीं थी ....मुझे विशवास ही नहीं हुआ की ये कर क्या रहा है बंदा ...मन तो किया मै भी उचक जाऊं फिर क्या कुर्सी-स्टूल पर चढ़कर खिंचवायेगा?......पर उचकना ताकि एक फोटो भर में आप एक दूसरे बंदे के बराबर आ सको। भक! मर जाओ बे तुम!!! गधे कहीं के ....वो फोटो भी कभी नहीं लगाऊंगा।

- Mohit Sharma (Trendy Baba)

Wednesday, March 27, 2013

Meri Bhaang Wali Ice Cream !!! (Poem, 18+)

Masti mey ye rhyming ki hai hip hop style with naughty punches. Aap sabhi ko ek baar phir se Happy Holi!!! Just for fun...




Meri Bhaang Wali Ice Cream !!!!

Aetbaar karegi to jaanegi….
Labo se lagayegi to baat maanegi…
Dil bolega tring-tring….jo legi tu..
Meri Bhaang waali Ice Cream !!!!

Pila deta hai ye saaki bade auhdo tak ko paani….
Ek to fitting ka salwar-suit tera…
Aur doosra qatil tera dupatta Dhaani…
Ban jaa janeman mere naatiyon ki Nani…
Nikalva degi teri multiple Screams…
Meri Bhaang waali Ice Cream !!!!

Festive season ki chhut mujhe bhunani…
Point Blank range se apni pichkari hai chalani…
Free ki nahi hai ye Ice Cream…teri haath ki ghujiya hai khaani….
Itne nakhre sehat kharab kar denge meri Rani....
Kar degi tera har signal Green...
Meri Bhaang waali Ice Cream !!!!

Uncle nahi hai ghar pe…
Nashe mey apna ghar samajh ke abhi unhe aadhe ghante peeche ke gharo ki kundi hai khatkhatani...
Anyway, phir bhi chhupa di hai maine unki bandook Dunali…
Ab ye teri zimmedari hai…..tumhe sirf Aunty hai sulaani…
Kab samjhogi bada ho gaya hai….teri colony ka Chhota Bheem….le na..
Meri Bhaang waali Ice Cream !!!!

Gum ho jaayegi teri double chin…
Mera Intezaar karegi taare gin-gin…
Phir chahe jab bhi milegi…gaal par haath phira kar bolegi…”How have you been?”
Jamegi apni tagdi tag team…
Bhaang ki kick better than vodka-desi-rum ya jin….
Ghoomayegi muft mey tujhe London se Chin…
Charsi ho gaya tere pehlu ke bin…
Mat kar mera dil tod ke sin…
Jaldi muh mey le…arre, ab to pakad…pighalne lagi hai…
Meri Bhaang Waali Ice Cream !!!!

- Mohit Sharma (Trendy Baba)

Tuesday, March 26, 2013

Procrastination vs. भोले शंकर (Bonsai Kathayen)

 

 

मेरी, जनवरी 2013 मे प्रकाशित हुई किताब  Bonsai Kathayen से एक और पेशकश।
कक्षा 9 का छात्र शुभम कल होने वाले मैथ्स के एग्जाम को लेकर चिंतित था।

ये थ्योरम  समझ नहीं आ रही नेट पर देखता हूँ। आदतन उसकी उँगलियों चली और उसने पहले,

*) - कुछ स्पोर्ट्स स्टार्स और रस्लर्स की प्रोफाइल्स चेक की।

*) - यूट्यूब पर कुछ आगामी फिल्मो के प्रोमोज़ देखे।

*) - सोशल साइंस जिसका पेपर हो चुका  था के रैंडम फैक्ट्स, हालाँकि सोशल साइंस के पेपर से पहले इन्होने सतपुड़ा के जंगल और रेसलरस चार्ली हास और रैंडी ओर्टन की जानकारी लेते हुए घंटो बिताये थे पर आज इन्हें सोशल साइंस भी बड़ी रोचक लग रही थी।

इतना सब करने मे 3:30 बज गए और जब पढाई याद आई तब तक शुभम थक चुका  था, उसने सुबह 6 बजे का अलार्म लगाया और सुबह सब जल्दी से देख लूँगा सोचकर सो गया। सुबह 9 बजे उसके भाई ने उसको उठाया जिसको लगा की ये रात भर पढ़ा है। 10 बजे से परीक्षा थी। शुभम ने घड़ी  देखी  तो वो डिप्रेस हो गया, इतनी जल्दी वो नहाये-धोये, खाए, स्कूल पहुंचे ... का जो सोचा था सब  रह गया।

उसको गुस्सा भी आ रहा था की वैसे गलती से सेट हो जाए तो बिना बात के अजीब टाइम पर बज जाएगा पर जब ज़रुरत थी तो मोबाइल वाला अलार्म आखिर बजा क्यों नहीं? तब उसने ध्यान दिया की मोबाइल घड़ी मे AM की जगह PM सेट था।

"अब तो भोले शंकर का नाम लेकर ही एग्जाम देना पड़ेगा।"

- Mohit Sharma (Trendy Baba / Trendster)

Saturday, March 23, 2013

ट्रेंडी बाबा के परवचन : ट्विटर पर कुतिया "सेलिब्रिटी".

नोट - कुतिया एक सिम्बोलिक शब्द है। जो इस तरह के दोनों पुरुषो और महिलाओं पर लागू होता है।

ट्रेंडी बाबा के परवचन : ट्विटर पर कुतिया "सेलिब्रिटी".


*) - पहले लोगो को फॉलो करो और उन्हें मैसेज करके बताओ की फॉलो कर दिया (गिडगिडाओ Plz follow mey back, no one likes me plz plz plz plz xD) वो आपको फॉलो बैक करेंगे। फिर कुछ दिनों बाद चुपके से एक कुतिया की चपलता से उन्हें अन-फॉलो कर दो। जब तुम धीरे-धीरे निरंतर कुतिया बने रहोगे तो एक दिन आएगा (जैसे हर कुत्ते-कुतिया का दिन आता है) की ये फॉलो करने और फॉलो करवाने वाला गैप बहुत बढ़ जायेगा। आप फॉलो तो 200 लोगो को कर रहे होंगे पर आपको फॉलो करने वाले 2000 होंगे
जिस से लोगो को भ्रम होगा की आप कोई सेलेब्रिटी या ख़ास बन्दे हो जो इतने लोग आपको फॉलो कर रहे है जबकि असल मे आप एक खूबसूरत कुतिया हो।


*) - हजारो लोगो की पब्लिक ट्विटस मे से कुछ छोटे अकाउंट्स कि अच्छी, रोचक ट्विटस उठाओ (मैन्युअल टाइपिंग) और दावा करो की मेरी बातें ओरिजिनल है। मेरा कुतियापन पवित्र है। बीच-बीच मे आपकी अपनी कुछ साधारण पोस्ट्स तो रहेंगी ही .... वो ख़ास ट्विटस ढकने के लिये।

*) - कूल डूड़, समाज सुधारक वाली छवि के साथ जियो चाहे तुम्हारा ठरकीपन की हद पार
करते हुए दिन मे नयी, अनजान लड़कियों को 56 प्राइवेट मैसेजस और 32 लड़कियों की फ़िज़ूल की बातें री-ट्विट का एवरेज हो। किसी को शक न हो इसलिए कभी-कबार किसी लड़के या पुरुष सेलिब्रिटी को री-ट्विट कर दो।


*) - की-वर्ड्स, ट्रेंडिंग वर्ड्स की माँ-बहन तोलते हुए सब हपक दो की सर्च इंजन भी तुमसे पूछे कि बता तू कितनी बड़ी कुतिया है?*) - सेलिब्रिटीज, मशहूर लोगो के धान बो दो, मैसेजस, री-ट्विटस, रिफरेन्सस से और जब वो महीनो बाद तंग आकर आपके लिए 2-4 लाइन्स का एक मैसेज करें तो उसका स्क्रीनशॉट लो और .....पब्लिक की पब्लिक में ले लो। जितना छोटा, लोकल सेलिब्रिटी उतने ज्यादा चांस जल्दी और बड़े रिप्लाई आने के।

( मोहित शर्मा ( ट्रेंडी बाबा )

Monday, March 18, 2013

Pagli Holi Rap (Fiction Comics India)


Pagli Rap! Happy Holi Everyone!

Drunk Drivers today are my toys Roly-Poly !!

Perverts stare/touch at your own risk…Ouch! My electric Ghaghra-Choli !!

I know…I look like a cute Barbie-Dolly…but my slams are like Hardcore Holly!!

Have fun, Ghujiyas, play safe make some Tolis…kids stay away from dirty Boli !!

Wish You All a Happy-Prosperous-Holy Holi !!